ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार में शराबी का अजूबा कारनामा: नशे में धुत्त होकर रेल पटरी पर ही सो गया, सामने से आयी ट्रेन, जानिये फिर क्या हुआ

SUPAUL: शराबबंदी वाले बिहार में शराबी हर रोज नये कारनामे को अंजाम दे रहे हैं. अब एक शराबी का कारनामा बिहार के सुपौल जिले से सामने आया है. नशे में धुत्त शराबी रेल की पटरी पर ही सो ग

बिहार में शराबी का अजूबा कारनामा: नशे में धुत्त होकर रेल पटरी पर ही सो गया, सामने से आयी ट्रेन, जानिये फिर क्या हुआ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL: शराबबंदी वाले बिहार में शराबी हर रोज नये कारनामे को अंजाम दे रहे हैं. अब एक शराबी का कारनामा बिहार के सुपौल जिले से सामने आया है. नशे में धुत्त शराबी रेल की पटरी पर ही सो गया. कुछ देर बाद पटरी पर ट्रेन आ गयी. फिर ऐसा हुआ कि सैकडों लोगों की जान खतरे में आ गयी.


ये मामला है सुपौल जिले में सुपौल-फारबिसगंज रेलखंड का. सुपौल के आरएसएम स्कूल के पास रेलवे गुमटी है. वहां एक शख्श रेल की पटरी पर जाकर लेट गया और फिर कुछ मिनटों में ही खर्राटा लेने लगा. एक व्यक्ति को रेलवे पटरी पर सोते देख स्थानीय लोग वहां पहुंचे. उन्होंने रेल की पटरी पर सोये व्यक्ति को जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा. स्थानीय लोगों के मुताबिक उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी और वह बेसुध होकर पटरी पर सोया था.


पटरी पर आ गयी ट्रेन

लोग ट्रेन की पटरी पर सोये व्यक्ति को जगाने की कोशिश कर ही रहे थे कि ट्रेन के हार्न की आवाज सुनायी पड़ी. उस पटरी पर ट्रेन आ रही थी. स्थानीय लोग भागते हुए आगे गये और ट्रेन के पास पहुंच गये. लोगों ने ट्रेन के सामने शोर मचाना शुरू कर दिया. लोगों को शोर मचाते देख ड्राइवर को लगा कि आगे कुछ गड़बड़ है. ऐसे में उसने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया.


ट्रेन के रूकने के कारण पटरी पर सोये शराबी की जान बच गयी. ट्रेन चालक ने बताया कि लोगों के शोर को सुन कर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाया था. लेकिन इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रेन में बैठे लोगों को खतरा भी हो सकता है. उन्हें चोट लग सकती है. हालांकि गनीमत की बात ये रही कि ट्रेन में बैठे लोगों को चोट नहीं आयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब के नशे में चूर होकर पटरी पर सोने वाला युवक पास में ही रहता है और उसका नाम विनोद है. वह अक्सर शराब के नशे में चूर रहता है.

टैग्स