ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पनोरमा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने की शिरकत

SUPAUL : सुपौल में छातापुर प्रखंड मुख्यालय के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया. जिसमें स्कूली बच्चो ने एक से बढ़कर एक झांकी का

बिहार : पनोरमा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने की शिरकत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में छातापुर प्रखंड मुख्यालय के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया. जिसमें स्कूली बच्चो ने एक से बढ़कर एक झांकी कार्यक्रम पेश कर दर्शको और शिक्षको का खूब मनोरंजन किया. वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.


इस दौरान पूर्व डीजीपी ने अपने संबोधन में स्कूली बच्चो के अभिभावको से आग्रह करते हुए कहा कि जब आप अपने बच्चो को किसी विद्यालय में पढ़ा रहे हैं तो बच्चो के ज्ञानशील, एकता के साथ-साथ बच्चो में किसी प्रकार का अनुचित दबाव नही डालें. बच्चो में जिस क्षेत्र में जाने की रूचि हो उसी क्षेत्र में जाने दें. साथ ही उन्होने सभी अभिभावको से यह भी कहा कि बच्चो को सोशल मीडिया से भी दूर रखें.


वहीं कार्यक्रम में मुबंई से पहुंचे बालीवुड गायक सलमान अली भी अपने टीम के साथ संगीत कार्यक्रम पेश कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया. उन्होने अपने गाए गाना तेरी दिवाली-दिवाली...कर लो कदर हमारी करते हैं  हम प्यार तुमसे.. इत्यादी गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया था. मौके पर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शिल्ड व प्रमाण पत्र भी दिया गया. छातापुर प्रखंड मुख्यालय के दूर-दराज के गांव -कस्बे से पहुंचे स्कूली बच्चों के अलावा उनके अभिभावक और स्थानीय लोग समेत पनोरमा पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहें.

टैग्स