ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में अब साइकिल से अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस, थानेदार के साथ SP और DSP भी करेंगे पेट्रोलिंग

SUPAUL : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को कंट्रोल करने के लिए बिहार पुलिस ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है. सुपौल जिले में

बिहार में अब साइकिल से अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस, थानेदार के साथ SP और DSP भी करेंगे पेट्रोलिंग
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को कंट्रोल करने के लिए बिहार पुलिस ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है. सुपौल जिले में पुलिसवालों को साइकिल बांटी गई है, जिससे पुलिसवाले अपराधियों का मुकाबला करेंगे और उनपर नकेल कसेंगे. सीधी भाषा में समझे तो बिहार में अब अब साइकिल से ही अपराध को रोकने की कोशिश की जाएगी. सुपौल पुलिस ने जवानों को रात में साइकिल से गश्ती करने के लिए इनकी विभिन्न थानों में ड्यूटी लगाई है. 


सुपौल पुलिस ने शेरनी दल और साइकिल दल का गठन किया है. दिन में शेरनी दल और रात में साइकिल दल अपराधियों पर झपट्टा मारेगा. इन दलों के अलावा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी गश्त लगाएंगे. यानी पुलिस ने 24 घंटे गश्ती की रूपरेखा तैयार कर इसपर अमल शुरू कर दी है. सुपौल पुलिस ने रात्रि गश्ती को लेकर गश्ती दल के 40 सदस्यों को 20-20 के ग्रुप में बांटा है.


बिहार में अब साइकिल से अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस, थानेदार के साथ SP और DSP भी करेंगे पेट्रोलिंग


सुपौल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यह दल रात के 10 बजे से सुबह के 06 बजे तक गश्ती करेगा. सुपौल के पुलिस कप्तान ने इन जवानों के बीच साइकिल के साथ-साथ सभी को पिस्तौल और टार्च मुहैया कराया है. इसके अलावा सभी थानेदार, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और एसपी भी गश्त पर रहेंगे. सुपौल के एसपी ने बताया किमहिला सिपाहियों की टीम बनाकर उनका नाम शेरनी दल रखा है. इस दल के सदस्य सभी स्कूल, कॉलेज, मॉल पर दिन में अपनी नजर रखेंगी.


बिहार में अब साइकिल से अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस, थानेदार के साथ SP और DSP भी करेंगे पेट्रोलिंग


एसपी मनोज कुमार ने कहा कि जिस तरह सुपौल टाउन में कोढ़ा गैंग का आतंक फैलता जा रहा है. उस गैंग को खत्म करना हमारी प्राथमिकता है. वहीं सामान्य रूप से जारी शराब की होम डिलीवरी पर भी विराम लगेगा. 


बिहार में अब साइकिल से अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस, थानेदार के साथ SP और DSP भी करेंगे पेट्रोलिंग

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता