ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार की इस बड़ी रेल लाइन पर दौड़ी ट्रेन, लोगों के चेहरे पर दौड़ गयी मुस्कान

SUPAUL : लंबे इंतजार के बाद आज सुपौल से सरायगढ़ के बीच बड़ी रेल लाइन की शुरुआत की आस जग गयी है। आज इस नवनिर्मित रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल किया है। इसके साथ ही जल्द ही इस बड़ी र

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL : लंबे इंतजार के बाद आज सुपौल से सरायगढ़ के बीच बड़ी रेल लाइन की शुरुआत की आस जग गयी है। आज इस नवनिर्मित रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल किया है। इसके साथ ही जल्द ही इस बड़ी रेल लाइन पर ट्रेनों के दौड़ने की आस जग गयी है। बस अब सीआरएस से हरी झंड़ी मिलने का इंतजार है।


सुपौल से सरायगढ़ के बीच बड़ी रेल लाइन पर ट्रायल ट्रेन के दौड़ते ही अब लोगों की उम्मीदें भी परवान चढ़ गयी हैं। अब बस आज के सफल परीक्षण के बाद इस नवनिर्मित रेल लाइन को एक और स्टेप के बाद ट्रेनों को दौड़ाने की अनुमति मिल जाएगी। अब बस केवल चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी ( सीआरएस) ने निरीक्षण के बाद रेल परिचालन की हरी झंड़ी दी जाएगी। नयी रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल के दौरान  रेलवे के अधिकारी, निर्माण कंपनी के अभियंता समेत तमाम रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


हालांकि इस दौरान रेलवे अधिकारियों की उदासीनता भी स्पष्ट तौर पर देखने को मिली। ट्रायल ट्रेन जब 12 बजकर 15 मिनट में सुपौल रेलवे स्टेशन पहुँची ट्रेन को अभियंता और अन्य के आने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा ,लिहाजा लेट लतीफ के कारण 1 बजकर 6 मिनट पर स्पीड ट्रायल के लिए ट्रेन को रवाना किया गया।


खास बात ये रही कि अब तक अनदेखी का शिकार रही ये रेलवे लाइन आज भी  विभागीय का शिकार दिखी।ट्रेन 12 बजकर 15 मिनट में सुपौल रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन को काफी देर तक ट्रायल रन के लिए भी रेल अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। लिहाजा लेट लतीफ के कारण 1 बजकर 6 मिनट पर स्पीड ट्रायल के लिए ट्रेन को रवाना किया गया। 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता