ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

5 एकड़ में लगी गेहूं की फसल में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, किसानों का रो-रोकर बुरा हाल

SUPAUL : इस वक्त एक ताजा खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है, जहाँ असामाजिक तत्वों ने -5 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लगा दी है. खेत में लगी फसल धू-धू कर जल गई है. पीड़ित

5 एकड़ में लगी गेहूं की फसल में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, किसानों का रो-रोकर बुरा हाल
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त एक ताजा खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है, जहाँ असामाजिक तत्वों ने -5 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लगा दी है. खेत में लगी फसल धू-धू कर जल गई है. पीड़ित किसान परिवार के घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना सुपौल जिले के मरौना थाना इलाके की है, जहां गीतराही गांव में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल में बुधवार की संध्या अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. किसान किशन देव मेहता, गणेश कुमार, विष्णु देव मेहता, दिनेश मेहता, श्रीराम मेहता,अशर्फी महतो,लालेश्वर महतो,हरि महतो,देवनारायण महतो, शिव कला देवी,आरती देवी,फूलो देवी ने बताया कि 5 एकड़ जमीन में लगी गेहूं की पकी फसल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई.


आग लगने से 5 एकड़ में लगी गेहूँ की पकी फसल धूं-धूं कर जलकर खाक हो गई. किसानों ने कहा कि अब उनके पास कोई गेहूं की फसल नहीं बची है. उन्होंने बताया कि साल भर की कमाई से किसी तरह खेत में फसल लगाए थे. इस बार गेहूं की फसल अच्छी हुई थी. फसल जल जाने के बाद पीड़ित किसान फूट-फूट कर रो रहे हैं. फसल जल जाने के बाद खून के आंसू रोने को किसान विवश हैं. उन्होंने मुआवजे की मांग की है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता