ब्रेकिंग
रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा

बिहार में ‘शोले स्टाइल’ ड्रामा: पिता की डांट से नाराज बेटी 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी, मचा हड़कंप

Bihar News: सुपौल के कुनौली बाजार में पिता की डांट से नाराज़ 14 साल की लड़की 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के कुनौली बाजार में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जिसने फिल्म शोले के वीरू की याद ताजा कर दी। पिता की डांट से नाराज एक 14 वर्षीय किशोरी 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।


घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह पास ही स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस नाटकीय घटनाक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।


लड़की के माता-पिता और स्थानीय लोग बार-बार नीचे उतरने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन किशोरी चुपचाप टावर पर बैठी हुई है और नीचे आने को तैयार नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही कुनौली पुलिस, एसएसबी जवान और सीओ मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर टावर के चारों ओर सुरक्षा जाल भी बिछा दिया गया।


माता-पिता की चिंता और मौके पर मौजूद भीड़ की बेचैनी बढ़ती जा रही है। पुलिस और प्रशासन लड़की को सकुशल नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं। बता दें कि यह इलाका नेपाल सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता