ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

पुलिस को देखते ही भागने लगे युवक, पीछा कर पकड़ा तो कमर से मिला कट्टा, पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के सुगौली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी...

पुलिस को देखते ही भागने लगे युवक, पीछा कर पकड़ा तो कमर से मिला कट्टा, पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के सुगौली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है. मामला सुगौली थाना क्षेत्र के बेलईठ गांव का है. पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि बेलईठ गांव में दो युवक हथियार लेकर मौजूद हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले का सत्यापन किया और कार्रवाई के लिए गांव में पहुंची. पुलिस टीम को देखते ही दोनों युवक मौके से भागने लगे.


पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नौवाडीह वार्ड संख्या-3 निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार और 20 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है.


तलाशी के दौरान रोहित कुमार की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस ने हथियार को जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस पूछताछ में रोहित कुमार ने बताया कि वह अपने साथी के साथ देशी कट्टा दिखाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था. पुलिस अब दोनों आरोपितों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और हथियार से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है.


बुधवार को सदर डीएसपी दिलीप कुमार सिंह सुगौली थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.




पूर्वी चम्पारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट