ब्रेकिंग
भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम

सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को CBI ने किया गिरफ्तार। कल ही इस घोटाले में कई लोगों की संलिप्

सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को CBI ने किया गिरफ्तार। कल ही इस घोटाले में कई लोगों की संलिप्त का खुलासा हुआ था, जिसके बाद आज सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। 



सीबीआई लगातार मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही थी और अब साक्ष्य के आधार पर ये अरेस्टिंग की गई है। आपको बता दें, सीबीआई की छपेमारी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में अशोक कुमार को अरेस्ट किया गया है। उन्हें सदर अस्पताल में जांच के लिए लाया गया है, जिसके बाद सीबीआई कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा। 



आपको बता दें, सीबीआई कोर्ट ने पहले ही आदेश जारी कर निर्देश दिया था कि सृजन घोटाला मामले में जुड़े सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। दरअसल, सीबीआई की ये रेड बुधवार से ही चल रही है। कई अन्य जिलों में भी सीबीआई की दबिश हुई है और भागलपुर जिले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।


बताते चलें कि 900 करोड़ रुपए का सृजन घोटाला 2017 में उजागर हुआ था। तब से लेकर आज तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही कई लोगों के अवैध संपत्ति को सरकार ने जप्त भी किया। इसी बाबत आज बांका के कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार अशोक को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।

टैग्स