ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

स्पीकर दुर्व्यवहार मामला : ठहाकों पर देना होगा जवाब.. डीजीपी और गृह सचिव को भेजा जायेगा नोटिस

PATNA : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से दुर्व्यवहार के मामले में जो विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया गया था. विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान हुए भारी हंगा

स्पीकर दुर्व्यवहार मामला : ठहाकों पर देना होगा जवाब.. डीजीपी और गृह सचिव को भेजा जायेगा नोटिस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से दुर्व्यवहार के मामले में जो विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया गया था. विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान हुए भारी हंगामे के बाद आखिरकार कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलानी पड़ी और इस बैठक के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा कर दी कि दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी डीएसपी और दोनों थाना प्रभारियों को जांच रिपोर्ट आने तक के उनके मौजूदा तैनाती से हटाया जाएगा.


साथ ही बिहार के डीजीपी की तरफ से स्पीकर का मजाक उड़ाए जाने का मामला भी बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने उठाया था. इस मामले पर भी कार्यमंत्रणा की बैठक में फैसला हुआ है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले में डीजीपी और गृह सचिव को पत्र भेजकर जवाब मांगा जायेगा. 


दरअसल, विधानसभा में इस मामले पर आरजेडी के बाद विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने वाले बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने भी इस मामले में डीजीपी के रवैए पर सवाल खड़े किए थे. संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि डीजीपी जब स्पीकर से मिलकर निकले तो बाहर उनका बॉडी लैंग्वेज ऐसा था जैसे वह आसन का मजाक उड़ा रहे हो. इस मामले को लेकर संजय सरावगी डीजीपी के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए थे.


आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों लखीसराय में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था. स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में बीजेपी के 2 विधायकों संजय सरावगी और ललन कुमार ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया था. इस मामले पर सुनवाई के लिए राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी बुलाया गया. 


हालांकि स्पीकर से मुलाकात करने के बाद जब मुख्य सचिव और डीजीपी बाहर निकले तो उनके ठहाके वाली तस्वीरें सामने आई थी. इस मामले को लेकर आज विधानसभा में जमकर बवाल हुआ. बीजेपी और आरजेडी के विधायक एकजुट नजर आए. उन्होंने स्पीकर से दुर्व्यवहार को गंभीर बताते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी. और अब कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद आखिर उन पर कार्रवाई हो गई है.