ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

एसपी के निर्देश पर कॉन्स्टेबल की करायी गयी शादी, 5 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद शादी से कर रहा था इनकार

BANKA: थाने में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद बिहार पुलिस के जवान की शादी मंदिर में करायी गयी। दरअसल पांच साल वह करिश्मा नाम की लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग च

एसपी के निर्देश पर कॉन्स्टेबल की करायी गयी शादी, 5 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद शादी से कर रहा था इनकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: थाने में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद बिहार पुलिस के जवान की शादी मंदिर में करायी गयी। दरअसल पांच साल वह करिश्मा नाम की लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का वादा मिथिलेश ने करिश्मा से जरूर किया लेकिन जब भी शादी की बात लड़की कहती वह कोई ना कोई बहाना बनाने लगता था। बात जिले के एसपी तक पहुंच गयी। फिर क्या था एसपी के निर्देश पर टाउन थाने के पुलिस पदाधिकारियों ने कॉन्स्टेबल की शादी मंदिर में करवाई।


बांका पुलिस लाइन में पदस्थापित जवान मिथिलेश पासवान का प्रेम प्रसंग मुंगेर जिले के कलारामपुर गांव निवासी करिश्मा कुमारी से पिछले पांच साल से चल रहा था। लेकिन जब करिश्मा से मिथिलेश से शादी की बात कहती वो इनकार कर देता। कभी कुछ बहाना कहकर तो कभी कुछ कहकर। शादी की बात सुनते ही वह मौके से नौ दो ग्यारह हो जाता था। लड़की को पांच से शादी का झांसा देकर उससे मिलता जुलता था उससे प्यार का इजहार करता था लेकिन शादी के नाम पर उसके पसीने निकलने लगते थे। 


इस बार प्रेमिका ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। लड़की अपने परिवार वालों के साथ जिले के एसपी डा. सत्यप्रकाश के पास पहुंच गई। जहां एसपी के निर्देश के बाद शनिवार देर शाम दोनों की शादी बांका थाना के मंदिर में कर दी गई। जहां प्रेमी और प्रेमिका दोनों के परिवार वाले मौजूद रहे। एसपी के निर्देश के बाद भी शुक्रवार की रात बांका थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद शनिवार की दोपहर निबंधन कार्यालय में दोनों की शादी को निबंधित टाउन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत वारसी ने करायी। 


इसके बाद कोर्ट कैंपस शिव मंदिर में मिथिलेश ने सैकड़ों के लोगों के सामने करिश्मा की मांग में सिंदूर भरा। इधर करिश्मा भी अपने प्यार को पाकर काफी खुश नजर आई। इस शादी का गवाह बनने के लिए मिथिलेश केे बड़े भाई सौरव भी पहुंचे हुए थे। दोनों ही परिवार ने नव दंपति को ढेर सारा आशीर्वाद देकर विदा किया। करिश्मा के पिता ने बताया कि मिथिलेश के घर महेषी में करिश्मा की मौसी का घर है। वहीं मिथिलेश और करिश्मा दोनों एक दूसरे के करीब आएं थे। बहरहाल दोनों ही परिवार इस शादी से खुश नजर आए। मिथिलेश के भाई ने बताया कि छोटे भाई की खुशी में ही सबकी खुशी है। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता