ब्रेकिंग
नेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठी

Bihar News: जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी पर चढ़ते समय हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से डिप्टी चीफ कंट्रोलर मौत

Bihar News: बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के डिप्टी चीफ कंट्रोलर विजय कुमार सिंह (43 वर्ष) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar  News: बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के डिप्टी चीफ कंट्रोलर विजय कुमार सिंह (43 वर्ष) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार सिंह जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान अचानक फिसलकर नीचे गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना तेज था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


विजय कुमार सिंह पटना के अनीसाबाद स्थित शिवपुरी, आनंद द्वारिका हेरिटेज अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दूबहा गांव के रहने वाले थे और स्व. राजदेव सिंह के पुत्र थे। परिजनों और सहकर्मियों के अनुसार, वे ड्यूटी खत्म कर सोनपुर से पटना लौट रहे थे और तभी यह दुर्घटना घटी।


हादसे की खबर मिलते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां दर्जनों लोग जमा हो गए। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। कई सहकर्मी और स्थानीय लोग भी रो पड़े।


घटना की सूचना पर डीआरएम, सीनियर डीओएम, डीओएम समेत कई वरीय रेल अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।


रेलवे प्रशासन ने विजय कुमार सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों का कहना है कि वे न केवल एक काबिल अफसर थे बल्कि सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय भी थे। घटना के बाद से रेल मंडल में शोक की लहर है।