ब्रेकिंग
भैंस के आगे बीन बजाये' भैंस खड़ी पगुराय: मांझी ने RJD पर बोला हमला, बिहार में गिनाए अपने मंत्रालय के कामNEET परीक्षा के कारण बदली गई बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जामबीजेपी मिलन समारोह में पार्टी का नाम भूल गए संजय सरावगी और रितु जायसवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, तारीफ के साथ-साथ मजाकिया अंदाज में लगाई फटकार, कहा..बहुत आगे बढ़ियेगा, ए हाथ जोड़कर खड़ा हो. इधर-उधर मत करिये CM का बड़ा ऐलान: बंगाल में मात्र 5 रुपये में मछली-भात, 400 काउंटरों पर खिलाएगी शुभेंदु सरकार भैंस के आगे बीन बजाये' भैंस खड़ी पगुराय: मांझी ने RJD पर बोला हमला, बिहार में गिनाए अपने मंत्रालय के कामNEET परीक्षा के कारण बदली गई बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जामबीजेपी मिलन समारोह में पार्टी का नाम भूल गए संजय सरावगी और रितु जायसवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, तारीफ के साथ-साथ मजाकिया अंदाज में लगाई फटकार, कहा..बहुत आगे बढ़ियेगा, ए हाथ जोड़कर खड़ा हो. इधर-उधर मत करिये CM का बड़ा ऐलान: बंगाल में मात्र 5 रुपये में मछली-भात, 400 काउंटरों पर खिलाएगी शुभेंदु सरकार

SKMCH में ट्रॉली कर्मियों का हंगामा, ₹20 हजार वसूली के आरोप में कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

मुजफ्फरपुर के SKMCH में ट्रॉली कर्मियों ने नई एजेंसी पर ₹20 हजार वसूली का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। हंगामे के कारण इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो गईं।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रॉली कर्मियों ने भारी हंगामा करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। अपनी मांगों पर अड़े कर्मियों ने मुख्य इमरजेंसी वार्ड के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके कारण अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं और गंभीर मरीजों के परिजनों को मजबूरी में निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ी।


नई टेंडर एजेंसी पर बहाली के नाम पर ₹20,000 मांगने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, एसकेएमसीएच में ट्रॉली सेवा संचालित करने वाली पुरानी कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद हाल ही में एक नई एजेंसी को टेंडर आवंटित किया गया है। वर्तमान में नई कंपनी द्वारा कर्मियों की री-जॉइनिंग और बहाली प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान पुराने ट्रॉली कर्मियों ने नई एजेंसी पर बहाली के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध का बिगुल फूंक दिया।


धरना दे रही ट्रॉली कर्मी शीला देवी ने बताया "मंगलवार सुबह हमें फोन कर अस्पताल परिसर में बुलाया गया था। वहां अमित तिवारी और रंजय नामक व्यक्तियों ने हमसे कहा कि ₹20,000 रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने पर ही नया आईडी कार्ड और ड्रेस दी जाएगी। पैसे नहीं देने पर पुराने कर्मियों को हटाकर नए लोगों को रखने की धमकी दी जा रही है, जबकि हमारे नियुक्ति पत्र में ऐसी किसी फीस का कोई जिक्र नहीं है।"


अधीक्षक के रवैये से फूटा गुस्सा, इमरजेंसी के सामने बैठे धरने पर

 एक अन्य कर्मी माला देवी ने बताया कि जब वे इस अवैध वसूली की शिकायत लेकर अस्पताल प्रशासन और अधीक्षक के पास पहुंचे, तो उन्हें वहां से दुत्कार दिया गया। कर्मियों के अनुसार, अधीक्षक ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है और कर्मी जहां चाहें, वहां शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं। प्रबंधन के इस उदासीन और संवेदनहीन रवैये से नाराज होकर सभी ट्रॉली कर्मी एकजुट हो गए और सीधे मुख्य इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए।


उग्र आंदोलन की चेतावनी, मौके पर पहुंची पुलिस

 प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन, कमिश्नर और मुजफ्फरपुर के डीएम से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जबरन नए लोगों को बहाल कर उनका हक मारा गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस गतिरोध के कारण अस्पताल परिसर में दिनभर तनाव का माहौल बना रहा। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर न मिलने से मरीज तड़पते दिखे। हंगामे की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मियों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गई। अस्पताल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आपातकालीन सेवाओं को बहाल करने का दावा कर रहा है, लेकिन कर्मियों का धरना और कार्य बहिष्कार जारी है।

टैग्स