PATNA: FORENSIC JURISCON-2026 का दूसरे दिन भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान देशभर से पहुंचे फॉरेंसिक मेडिसिन के विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। दिनभर 10 गेस्ट लेक्चर आयोजित किए गए, वहीं PG Poster और Podium Presentations के जरिए विद्यार्थियों ने अपने शोध और अकादमिक कार्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में योगदान के लिए Prof. (Dr.) G. B. Sahay को Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया।
दिनभर लगातार 10 गेस्ट लेक्चर FORENSIC JURISCON-2026 के दूसरे दिन हुआ भव्य समापन, संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी को किया गया सम्मानितचर आयोजित किए गए, जिनमें देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों ने फॉरेंसिक मेडिसिन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर Prof. (Dr.) T. K. Bose, Prof. (Dr.) Anil Shandil, Prof. (Dr.) Arvind Kumar Singh, Prof. (Dr.) Binay Kumar, Toshal D. Wankhade तथा Nishat Ahmad Sheikh ने गेस्ट लेक्चर दिए।कार्यक्रम के दौरान PG Poster एवं Podium Presentations भी आयोजित किए गए, जिसमें स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने अपने शोध एवं अकादमिक कार्य प्रस्तुत किए।
IAFM के तत्वावधान में General Body Meeting का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार एवं झारखंड के लिए State Chapter की अंतरिम समिति की घोषणा की गई। Prof. (Dr.) Anil Shandil को अध्यक्ष तथा Prof. (Dr.) Navin Kumar को महासचिव नियुक्त किया गया।
फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए Prof. (Dr.) G. B. Sahay को Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान Dr. Avinash Sahay, Department of Paediatrics, NSMCH ने प्राप्त किया। फॉरेंसिक ज्यूरिसकॉन 2026 के दूसरे दिन की अकादमिक गतिविधियों ने विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को ज्ञान और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।





