ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

दृश्यम 3 के शो में लंबा विज्ञापन चला तो भड़के दर्शक, सिनेमा हॉल में हंगामा और तोड़फोड़

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ‘दृश्यम 3’ के शो के दौरान लंबे समय तक विज्ञापन चलने से दर्शक नाराज हो गए। विवाद बढ़ने पर सिनेमा हॉल में हंगामा और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज के दिन एक सिनेमा हॉल में दर्शकों के हंगामे का मामला सामने आया है। मोतीझील स्थित एक सिनेमा हॉल में फिल्म के शो के दौरान कथित तौर पर लंबे समय तक विज्ञापन चलने से कुछ दर्शक नाराज हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हॉल में हंगामा व तोड़फोड़ की स्थिति बन गई। घटना के बाद सिनेमा हॉल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।



पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा कर रहे पांच युवकों को पकड़कर थाने ले जाया गया। सभी युवक मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे दृश्यम 3 देखने के लिए सिनेमा हॉल पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इंटरवल के बाद फिल्म दोबारा शुरू होने के बजाय एक घंटे से अधिक समय तक विज्ञापन चलाए जाते रहे।



लगातार हो रही देरी से दर्शक नाराज हो गए। इसी दौरान कुछ दर्शक हॉल से बाहर निकलने लगे। मुख्य गेट पर तैनात गार्ड के साथ भी उनकी बहस और नोकझोंक होने की बात सामने आई है। हॉल प्रबंधन का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवकों ने परिसर में रखी कई कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया और सोफे को भी फाड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पांच युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने सभी पांचों युवकों को थाने में रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर सिनेमा हॉल प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।



नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पांचों युवकों से पूछताछ की जा रही है। हॉल प्रबंधन की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हंगामा किस वजह से शुरू हुआ और सिनेमा हॉल में संपत्ति को हुए नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता