ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल

समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप से 20 ग्राम सोने की लूट, हथियार दिखाकर भागे अपराधी

समस्तीपुर के रोसड़ा में बाइक सवार दो बदमाशों ने सुमन ज्वेलर्स से करीब 20 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए। हथियार दिखाकर दोनों फरार हो गए।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR:बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से आ रही है। जहां  रोसड़ा में शनिवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। 


घटना समस्तीपुर के रोसड़ा-हथौड़ी कोठी पथ स्थित एरौत चौक की है। जहां शनिवार की शाम करीब 5 बजे बाइक पर सवार दो युवक सुमन ज्वेलर्स में पहुंचे। एक तो बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरा दुकान के अंदर घुसा और बच्चे का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार सोने का लॉकेट दिखाने लगा। तभी वह लॉकेट का बॉक्स लेकर भागने लगा। जब दुकानदार ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने हथियार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह जेवरात से भरा बाक्स लेकर दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर सवार हो गया और अपने साथी के साथ रोसड़ा की ओर फरार हो गया।


घटना के बाद दुकान संचालक ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित दुकानदार की पहचान रोसड़ा के कठरबन्नी मोहल्ला निवासी रामनारायण ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है।


करीब 20 ग्राम सोने के जेवर ले गए बदमाश

रामनारायण ठाकुर के मुताबिक, टिफिन में सोने के झाला के दो जोड़े, हनुमानी के चार पीस, जिउतिया के चार पीस, मंगलसूत्र के तीन पीस और ढोलना के दो पीस रखे हुए थे। बदमाश इन सभी जेवरात को लेकर फरार हो गए। कुल करीब 20 ग्राम सोने के जेवरात लूटे जाने की बात सामने आई है, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। दोनों अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। 


टैग्स