ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सांप के साथ खेलना पड़ गया भारी, डसने से युवक की मौत

बिहार के सीवान जिले में एक युवक को सांप के साथ खेलना काफी महंगा पड़ गया। घरवालों ने सांप के साथ खेलने से मना किया लेकिन युवक ने किसी की बात नहीं सुनी और सांप से खेलने लगा लेकिन तभी जैसे ही उसने सांप को जमीन पर छोड़ा उसने डस लिया जिससे मौत हो गयी।

BIHAR
सांप काटने से मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सीवान के रघुनाथपुर के गभीरार में एक दुखद घटना सामने आई है। सांप से खेलने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। तंग करने पर सांप ने उस व्यक्ति को ऐसा डसा कि उसकी जान चली गयी। मृतक की पहचान कृपाल शाह के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने सांप से खेलने से मना किया था लेकिन युवक नहीं माना और इस दौरान सांप के डसने से उसकी मौत हो गयी। 


बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं। आग तापने के लिए जलावन और लकड़ी की व्यवस्था करने गये एक  व्यक्ति को जलावन निकालने के दौरान सांप दिखा। जिससे वो खेलने लगा और उसे हाथ में उठाकर घुमाने लगा। तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया कहा कि जहां से सांप को लाए हो वहां ले जाकर छोड़ दो लेकिन उस व्यक्ति ने किसी की बात नहीं सुनी और सांप से खेलने लगा। 


कुछ देर बाद उसने सांप को जमीन पर छोड़ दिया तभी गुस्से में आकर सांप ने उस व्यक्ति को डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे सीवान सदर अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम कराने से मना करने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गये। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।