ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

Siwan News : छठ पूजा में ननिहाल आया किशोर तालाब में डूबा, दर्दनाक मौत

Siwan News : छठ पूजा का उत्सव बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान कर सूर्य देव की उपासना करते हैं। इसी पावन अवसर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ|

छठ पूजा (Chhath Puja), तालाब (Pond), डूबने से मौत (Drowning Death), किशोर (Teenager), ननिहाल (Maternal Home), गोपालगंज (Gopalganj), सिवान (Siwan), बैकुंठपुर (Baikunthpur), बामो गांव (Bamo Village), मा
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Siwan News :  गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव निवासी सत्येंद्र राम के बेटे अंकुश कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अंकुश अपनी मां के साथ चैती छठ मनाने के लिए अपने ननिहाल पड़ौली साह टोला गांव आया था।


परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर अंकुश अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद उसका शव तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

छठ पूजा के दौरान हुआ हादसा

अंकुश के मामा विनोद राम ने बताया कि उसकी दो बहनें हैं और वह मां का इकलौता बेटा था। उसकी मां ने मनौती मानी थी कि यदि बेटा हुआ तो वह छठ पूजा करेगी, इसलिए वह मायके में छठ मनाने आई थी। हादसे के वक्त मां खरना की तैयारी कर रही थी, जब उसे अचानक बेटे के डूबने की खबर मिली। तालाब के पास पहुंचते ही बेटे की मौत देखकर वह बेसुध हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

लकड़ी नवीगंज थाना प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स