ब्रेकिंग
बिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

बिहार में वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला समेत 2 गिरफ्तार; भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Bihar Police: सिवान में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है. दखिन टोला में छापेमारी के दौरान एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही...

बिहार में वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला समेत 2 गिरफ्तार; भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police: सिवान पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के दखिन टोला में छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब कारोबार में संलिप्त एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से 35 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है.


पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दखिन टोला इलाके में अवैध शराब की खरीद-बिक्री होने का दावा किया गया था. वीडियो संज्ञान में आते ही नगर थाना पुलिस को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए.


सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दखिन टोला निवासी मलू चौहान और एक महिला को गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से 35 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. वहीं गिरफ्तार आरोपी मलू चौहान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ नगर थाना में नौ तथा एससी/एसटी थाना में एक मामला पहले से दर्ज है.


इस अभियान में नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, निरंजन कुमार, दिवाकर कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने दखिन टोला से आधा दर्जन से अधिक युवकों को भी हिरासत में लिया है. सभी से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.