ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गांव की लड़की से इश्क लड़ाना युवक को पड़ा भारी, घरवालों ने दी खौफनाक सजा

SIWAN : गांव की एक लड़की से प्यार करना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसको इसकी कीमत अपनी जांन देकर चुकानी पड़ी. प्रेमिका के परिजनों ने गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में गये युवक को जबरन उठाकर घर ल

गांव की लड़की से इश्क लड़ाना युवक को पड़ा भारी, घरवालों ने दी खौफनाक सजा
Anamika
2 मिनट

SIWAN : गांव की एक लड़की से प्यार करना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसको इसकी कीमत अपनी जांन देकर चुकानी पड़ी. प्रेमिका के परिजनों ने गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में गये युवक को जबरन उठाकर घर लाये और पीट-पीटकर कर हत्या कर दी.

लड़की के परिजन उसे मरा समझकर घर के आगे फेंक दिया और चोरी करके भागने के क्रम में छत से गिरकर मरने की बात कही. मामले की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वारदात के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं. मामला टड़वा खुर्द (पश्चिम टोला) की है. मृतक की पहचना रमाशंकर बैठा के पुक्ष अनूप बैठा के रुप में की गई है. 

मृतक के परिजनों का कहना है कि अनूप का प्रेम प्रसंग गांव के रहने वाले रामछबिला यादव के घर की लड़की के साथ चल रहा था. दोनों के परिजनों को भी इसकी जानकारी थी. इसे लेकर पहले पंचायती भी हुई थी. अनूप को युवती से दूर रहने को कहा गया था. इसी बीच अनूप बुधवार को पड़ोस के परशुराम पासवान के घर  तिलक समारोह में गया था. जहां से देर रात्रि करीब दो बजे छबिला यादव व उनके परिवार के अन्य सदस्य उसे एकांत में बुलाकर जबरन उठा ले गये. 

घर ले जाकर अनूप को रस्सी में बांधकर खूब पिटाई की और मृत जानकर अपने घर के दरवाजे पर फेंक दिया. गुरुवार अहले सुबह  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  गुठनी के टड़वा खुर्द गांव का रहने वाला अनूप बैठा अपने दो भाई में छोटा था. पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.