ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

सीवान में युवक को मारी गोली, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में निरुआ स्कूल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंटी कुमार को गोली मार दी। गोली उनके हाथ में लगी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।

बिहार न्यूज
सीवान में गोलीबारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहा था।


 इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


पूरी घटना सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, निरुआ स्कूल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रढ़िया गांव निवासी बंटी कुमार बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़े।


गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घायल युवक की पहचान रढ़िया गांव निवासी वकील राय के पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंटी कुमार ने गोली मारने के आरोप में पुलिस को तीन लोगों के नाम बताए हैं। हालांकि, आरोपियों की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


सीवान से फैयाज अली की रिपोर्ट।