ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर पहला केस, रईस खान पर AK-47 से हुए हमले पर FIR

SIWAN : बिहार का चर्चित जिला सिवान एक बार फिर से सुर्खियों में आता दिख रहा है। दो दिन पहले एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के ऊपर एके-47 से हमला हुआ था लेकिन अब इस मामले में पूर्व सांसद औ

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर पहला केस, रईस खान पर AK-47 से हुए हमले पर FIR
First Bihar
3 मिनट

SIWAN : बिहार का चर्चित जिला सिवान एक बार फिर से सुर्खियों में आता दिख रहा है। दो दिन पहले एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के ऊपर एके-47 से हमला हुआ था लेकिन अब इस मामले में पूर्व सांसद और आरजेडी के दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ओसामा शहाब के ऊपर पहली दफे कोई केस दर्ज किया गया है। 


रईस खान के के ऊपर एके-47 से हमले के मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब समेत कुल 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि रईस खान के ऊपर हुसैनगंज के महुवल गांव के पास हमला हुआ था जबकि 4 लोग घायल हुए थे। 


रईस खान के ऊपर हमले के मामले में ओसामा शहाब समेत कुल 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है इनमें ओसामा और चांप गांव के मोहम्मद आफताब आलम, नवलपुर के रहने वाले गुड्डू मियां उर्फ गुड्डू पिस्टल, ओरमा के पूर्व मुखिया साबिर अली, शेखपुरा के डब्लू खान, महुवल के आजाद अंसारी और आसिफ सिद्दीकी जबकि यूपी के मऊ जिले के रहने वाले चवन्नी सिंह का नाम एफआईआर में शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज कराई गई है। दरअसल रईस खान ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज की है उसमें आरोप लगाया गया है कि हत्या के मकसद से उनके ऊपर हमला किया गया।


सिवान में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर माहौल गर्म है। पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी थानेदारों के साथ मीटिंग की है। रईस खान पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है हालांकि ओसामा शहाब की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। पुलिस इसके लिए ठोस सबूत चाहती है हालांकि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।