ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

हिना शहाब ने ठुकराया लालू का ऑफर, कहा - हरहाल में निर्दलीय लडूंगी चुनाव : वे बड़े नेता हैं अपनी जुबान बदलते रहते हैं

SIWAN : राजद के लिए सिवान लोकसभा सीट काटों भरा ताज साबित हो रहा है। जहां राजद इस इंतजार में है कि पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी ईद के मौके पर उनके पास आकर मुलाकात करे

हिना शहाब ने ठुकराया लालू का ऑफर, कहा - हरहाल में निर्दलीय लडूंगी चुनाव : वे बड़े नेता हैं अपनी जुबान बदलते रहते हैं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : राजद के लिए सिवान लोकसभा सीट काटों भरा ताज साबित हो रहा है। जहां राजद इस इंतजार में है कि पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी ईद के मौके पर उनके पास आकर मुलाकात करेंगी और सभी गिले-शिकबे भुलकर राजद के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं, हिना शहाब ने बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह हर हाल में सिवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। 


दरअसल, हिना शहाब ने साफ शब्दों में कहा कि वह बार-बार कह रही हैं कि सीवान लोकसभा सीट से वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में जायेंगी। उन्होंने कहा कि मैं एकबार फिर कहती हूं कि मेरा निर्दलीय चुनाव लड़ना तय है। मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। हिना शहाब के इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि राजद एक से दो दिनों में सीवान से उम्मीदवारी पर अंतिम निर्णय ले लेगा। 


हिना शहाब ईद का मुबारकबाद देने अपने गांव प्रतापपुर में दिनभर मशगुल रहीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं कोई राजनीतिज्ञ नहीं हूं। मैं एक साधारण जनता हूं और नेताओं की जुबान बदलते रहती है। जनता की जुबान नहीं। हमने एक बार नहीं, बार-बार कहा है कि इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी तो उसी से सबकुछ साफ़ हो जाता है। 


इधर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक सिवान के लिए हिना शहाब के सकारात्मक जवाब के लिए पार्टी अब और अधिक इंतजार करने के मूड में नहीं है। राजद इस बार लोकसभा चुनाव में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। लेकिन दो दिन पूर्व राजद मुख्यालय द्वारा सिवान को छोड़ सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के कारण यह अटकल लगाया जा रहा था कि सिवान सीट पर हिना के नाम पर पार्टी नेतृत्व द्वारा चर्चा करने व हिना के हामी भरने तक इंतजार किया जाएगा।