ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मंत्री जी को दारोगा ने एंट्री से रोका, भड़के मंगल पांडे बोले - सस्पेंड कराइए ऐसे पुलिस वाले को

SIWAN : नीतीश सरकार के दो मंत्रियों को आज सिवान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारी फजीहत झेलनी पड़ी. दरअसल सिवान में एक अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान पह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN : नीतीश सरकार के दो मंत्रियों को आज सिवान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारी फजीहत झेलनी पड़ी. दरअसल सिवान में एक अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे हैं। राज्यपाल के साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और कला संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। 

अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम का आज जिस जगह पर आयोजन किया गया है, वहां राज्यपाल फागू चौहान के बाद मंत्री मंगल पांडे और प्रमोद कुमार भी मंच की तरफ बढ़े.  लेकिन अचानक से सुरक्षा में तैनात एक दरोगा ने दोनों मंत्रियों का रास्ता रोक लिया।

दरअसल शिलान्यास कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात दारोगा गणेश चौहान ने मंत्री प्रमोद कुमार और मंगल पांडे को नहीं पहचाना। दोनों मंत्रियों को रोकने के साथ ही पुलिस के वरीय अधिकारियों की नजर दारोगा पर पड़ी और उसके बाद उन्होंने तुरंत दारोगा गणेश चौहान को किनारे हटाया। लेकिन रास्ता रोके जाने से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भड़क उठे. उन्होंने वहां तैनात पुलिस के अधिकारियों को खरी-खोटी सुना दी. उन्होंने वहां मौजूद पुलिस के वरीय अधिकारियों को कहा कि कैसे-कैसे पुलिस वालों को ड्यूटी पर लगा देते हैं, जो मंत्री को भी नहीं पहचानते हैं. इसके साथ  ही  मंत्री मंगल पांडे ने दारोगा गणेश चौहान को सस्पेंड कर देने की बात तक कर डाली। भड़के मंत्री जी दारोगा को सुनाने के बाद मंच पर चले गए. 

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता