ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

बिहार: BDO की दबंगई, कई दुकानदारों के सब्जी को पैर से मारकर फेंका, लॉकडाउन टूटने का निकाला भड़ास

SIWAN: लॉकडाउन टूट रहा है तो अधिकारी गरीब पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. कुछ ऐसा ही सीवान के महाराजगंज में देखने को मिला है. महाराजगंज बीडीओ अचानक सब्जी मंडी पहुंचे और दुकानदारों के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN: लॉकडाउन टूट रहा है तो अधिकारी गरीब पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. कुछ ऐसा ही सीवान के महाराजगंज में देखने को मिला है. महाराजगंज बीडीओ अचानक सब्जी मंडी पहुंचे और दुकानदारों के सब्जी की टोकरी को पैर से मारना शुरू कर दिया. 

कई दुकानदारों को हजारों का नुकसान

बीडीओ नंद किशोर साह की इस हरकत से दर्जनों सब्जी बेचने वालों की सब्जी नष्ट हो गया. हजारों का नुकसान हो गया. इस दौरान बाजार में दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच गई है. दुकानदार भागने लगे. 


बाजार में भीड़ लगने की मिली थी सूचना

बताया जा रहा है कि बीडीओ को सूचना मिली थी कि सब्जी बाजार में लोगों की भीड़ है. लेकिन जो वायरल वीडियो दिख रहा है उसमें कोई भीड़ नहीं है. बीडीओ के साथ कई जवान आए. साहब को देख वह भी सब्जी की टोकरियों को पैर से मारना शुरू कर दिया. बीडीओ की इस तरह के कार्रवाई से दुकानदारों में गुस्सा है. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है. इस बीच हर शहरों में सब्जी का मार्केट लग रहा. इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर सब्जी ले रहे हैं. लेकिन इस तरह की कही पर कोई अधिकारी ने बिहार में कार्रवाई नहीं की है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता