ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BJP के MLC टुन्ना जी पांडेय के भाई का अपहरण? तीन दिनों से है लापता, परिजन जता रहे हैं किडनैपिंग की आशंका

SIWAN: BJP के बहुचर्चित विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय के भाई अभिषेक पांडेय के अपहरण की आशंका जतायी जा रही है. अभिषेक पांडेय पिछले तीन दिनों से लापता है. परिजनों ने पुलिस के समक्ष क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN: BJP के बहुचर्चित विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय के भाई अभिषेक पांडेय के अपहरण की आशंका जतायी जा रही है. अभिषेक पांडेय पिछले तीन दिनों से लापता है. परिजनों ने पुलिस के समक्ष की गयी शिकायत में किडनैपिंग की आशंका जतायी है. हालांकि अब तक फिरौती मांगने या अपहर्ताओं द्वारा संपर्क साधने की कोई खबर नहीं है.

इसको भी पढ़ें: रायपुर के कारोबारी का अपहरण मामला, सोनार गैंग से जुड़े 5 को पटना से पुलिस ने लिया हिरासत में

मैरवा से लापता हुए अभिषेक पांडेय 

घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के मुताबिक विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय के भाई अभिषेक पांडेय सिवान के ही मैरवा में स्कूल चलाते हैं. तीन दिन पहले वे स्कूल से निकलने के बाद गायब हो गये. परिजनों ने उन्हें तलाशने की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. अभिषेक के मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. ऐसे में परिजनों ने पुलिस के समक्ष अभिषेक के किडनैपिंग की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज की है. टुन्नाजी पांडेय के परिजन इस बाबत मीडिया को कुछ भी नहीं बता रहे हैं. वहीं पुलिस ने भी कुछ बताने से इंकार कर दिया है. 

BJP के MLC टुन्ना जी पांडेय के भाई का अपहरण? तीन दिनों से है लापता, परिजन जता रहे हैं किडनैपिंग की आशंका

वैसे अब तक किसी अपहर्ता ने कोई संपर्क नहीं साधा है. ना ही किसी तरह की फिरौती की डिमांड की गयी है. हम आपको बता दें कि टुन्नाजी पांडेय चर्चित एमएलसी रहे हैं. कई विवादों में उनका नाम आता रहा है. जेल में बंद बाहुबली शहाबुद्दीन से उनकी अदावत जगजाहिर रही है. वैसे इन दिनों टुन्ना जी पांडेय बीजेपी से नाराज भी बताये जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी.

टैग्स