ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, गाड़ियों की टक्कर से मौत की आशंका

CHHAPRA : खबर छपरा से है, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सीवान के रसूलपुर थाना क्षेत्र की है. सीवान-छपरा मुख्य मार्ग NH 531 पर चैनवा टॉल

बिहार : सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, गाड़ियों की टक्कर से मौत की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

CHHAPRA : खबर छपरा से है, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सीवान के रसूलपुर थाना क्षेत्र की है. सीवान-छपरा मुख्य मार्ग NH 531 पर चैनवा टॉल टैक्स के समीप से बरामद किया गया है. जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


संदिग्ध हालत में शव को देख लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन द्वारा रौद दिया गया. इससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. मृतक का उम्र 55 वर्ष के आसपास अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि अभी तक शव का शिनाख्त नही हो पाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है.


घटना को लेकर स्थानीय पुलिस अधीक्षक बताया कि सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की जान गई है, लेकिन हत्या के भी एंगल से जांच जारी है. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. इधर, शव को देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. कोई इसे सड़क दुर्घटना बता रहा है तो वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल मृतक की पहचान की जाने की कोशिश चल रही है. अलग-अलग सोशल मीडिया नेटवर्क पर शव के तस्वीर को सर्कुलेट कर शव के पहचान की कोशिश किया जा रहा है.

टैग्स