ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बिहार में चोरों के निशाने पर भगवान, 300 साल पुराने राम-जानकी मंदिर से चुरा ले गए करोड़ों की मूर्तियां

Bihar News: Bihar News: बिहार के सिवान जिसे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां राम-जानकी मंदिर में देर रात चोरी कर ली गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

 Bihar News
बिहार न्यूज
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सिवान जिसे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां राम-जानकी मंदिर में देर रात चोरी कर ली गई  जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला सीवान जिले के आंदर प्रखंड अंतर्गत सुरवल गांव स्थित ऐतिहासिक राम-जानकी मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर भगवान श्रीराम और माता जानकी की प्राचीन मूर्तियाँ चुरा लीं। यह मूर्तियाँ करीब 300 वर्ष पुरानी थीं और नीलम पत्थर से निर्मित थीं। इनकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मंदिर का मुख्य द्वार तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश किया और लगभग दो फुट ऊँची दोनों मूर्तियों को चुरा लिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर की नियमित सफाई के लिए पहुँचे, तो उन्होंने मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ पाया। गर्भगृह में प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि भगवान श्रीराम और माता सीता की मूर्तियाँ गायब थीं।


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी, लेकिन समय पर पुलिस नहीं पहुंचने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना उनके पूर्वजों ने लगभग 300 वर्ष पहले की थी और यह मंदिर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा का केंद्र रहा है। मंदिर में हर साल रामनवमी और अन्य धार्मिक पर्वों पर विशेष आयोजन होते हैं, जिसमें दूर-दराज़ से श्रद्धालु आते हैं।


इस बीच, थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त हुआ है और अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक टीम को जांच के लिए गठित कर दिया गया है और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर मूर्तियाँ बरामद की जाएंगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से मांग की है कि ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए।