ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों का जमकर हंगामा

Bihar News: सिवान के महादेवा थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव के पास मंगलवार रात पिकअप वैन की चपेट में आने से आकाश सोनी की मौत। पिकअप चालक फरार..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: सिवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई है। हादसे के बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसे काबू करने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात करनी पड़ी।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली निवासी प्रकाश सोनी के पुत्र आकाश सोनी (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आकाश देर रात बाइक से किसी जरूरी काम से लौट रहे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप सवार कुछ लोग भी घायल हो गए जो इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती हो चुके हैं।


सूचना मिलते ही महादेवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल आकाश को सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते नोकझोंक पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने एक युवक की पिटाई भी कर दी। स्थिति बिगड़ने पर मुफ्फसिल थाना, सराय ओपी और महादेवा थाने की अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। काफी समझाने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।


महादेवा थाना प्रभारी विनीति विनायक ने इस बारे में बताया है कि हादसे में शामिल पिकअप को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज गति और अंधेरा प्रमुख कारण लग रहे हैं। क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, यहाँ हाल के महीनों में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया है।