ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

किशोर की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 2 को लिया हिरासत में

SIWAN: किशोर की गला दबाकर अपराधियों ने हत्या कर दी. शव को खेत में फेंक दिया. जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. यह घटना बड़हरिया के नवलपुर दलित बस्ती की है. किश

किशोर की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 2 को लिया हिरासत में
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN:  किशोर की गला दबाकर अपराधियों ने हत्या कर दी. शव को खेत में फेंक दिया. जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. यह घटना बड़हरिया के नवलपुर दलित  बस्ती की है. किशोर की पहचान नवलपुर दलित बस्ती के सूरज कुमार के रुप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता था और दीपावली और छठ के अवसर पर बाहर से आया था. 

छठ घाट पर जाने के बाद नहीं लौटा घर

ग्रामीणों के अनुसार नवलपुर छठघाट पर शुक्रवार की रात में सूरज का कुछ युवकों से विवाद हो गया था. हालांकि ग्रामीणों ने विवाद समाप्त कर युवकों को शांत कराकर मामला शांत कराया दिया था. परिजनों के मुताबिक विवाद कर रहे युवकों ने देख लेने की धमकी दी थी. ग्रामीणों के अनुसार सूरज सहित कुछ युवक डेढ़ बजे रात तक छठघाट पर डीजे पर डांस करते नजर आये थे. उसके बाद वह नजर नहीं आया था. बताया जाता है कि नवलपुर छठघाट के उत्तर दिशा में स्थित 14 बीघहवा बगीचा में सूरज कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद हत्यारों द्वारा शव को घसीटकर घटनास्थल से 100 मीटर दूर फेंक दिया गया. घटनास्थल पर शराब का पॉकेट,पांच गिलास, चखना मिला है. ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया.

दो को पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नवलपुर दलित बस्ती के बलींद्र राम और अमरजीत राम को हिरासत में ले लिया. दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक के पिता गौरीशंकर राम पर बयान पर तीन युवकों नामजद किया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता