ब्रेकिंग
बिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायलBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजबिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायलBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेज

Bihar News: चोरी की बाइकें लौटेंगी असली मालिकों को, थानों में बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

Bihar News: सीतामढ़ी पुलिस ने अब अपराध पर लगाम लगाने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। जिले के सभी थानों में जब्त गाड़ियों का डिजिटल डेटा तैयार किया जाएगा, जिससे चोरी की बाइकें उनके असली मालिकों को वापस की जा सकेंगी।

सीतामढ़ी, Sitamarhi, पुलिस क्राइम मीटिंग, Police crime meeting, एसपी अमित रंजन, SP Amit Ranjan, डिजिटल डेटा, Digital data, जब्त गाड़ियाँ, Seized vehicles, चोरी की बाइक, Stolen bike, वाहन मालिक, Vehicl
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: सीतामढ़ी में रविवार को समाहरणालय के परिचर्चा भवन में एसपी अमित रंजन ने सभी थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की। बैठक में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर कई निर्देश दिए गए। एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में शराब तस्करों द्वारा बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, क्योंकि वे चोरी की बाइकों का इस्तेमाल शराब ढोने के लिए करते हैं। ऐसी कई बाइकों को पुलिस ने शराब से जुड़े मामलों में जब्त किया है।


अब थानों में जब्त की गई सभी गाड़ियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा ताकि उनका वास्तविक मालिक पहचाना जा सके। चोरी की गई और फिर बरामद बाइकों को उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए हर थाने में एक सिपाही को विशेष रूप से तैनात किया गया है।


बैठक में एसपी ने कुछ थानाध्यक्षों से गंभीर आरोपों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला संबंधी मामलों के त्वरित समाधान के लिए सभी थानों में महिला थानाध्यक्ष की निगरानी में ‘संचिका’ खोली गई है। महिला डेस्क प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक महिला फरियादी की समस्या को रजिस्टर में दर्ज करें और समय पर उसका समाधान करें।


इसके अलावा सभी थानों में आगंतुक कक्ष में आने वाले लोगों के लिए भी पंजी बनाई गई है, ताकि उनकी शिकायतों को दर्ज कर उसका समाधान किया जा सके। इस बैठक में एएसपी सह सदर एसडीपीओ टू आशीष आनंद, मुख्यालय डीएसपी नजीब अनवर, सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, पुपरी एसडीपीओ अतनु दत्ता, सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मौजूद थे।

टैग्स