ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BIHAR: संतरा बांटने को लेकर 2 महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, DEO ने दोनों को किया सस्पेंड

सीतामढ़ी के बरियारपुर पोखर टोला प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच संतरा बांटने को लेकर शिक्षकों के बीच विवाद और मारपीट हुई। DEO ने प्रधान शिक्षिका और सहायक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

bihar
संतरा के चक्कर सस्पेंड
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में संतरा के चक्कर में दो टीचर सस्पेंड हो गयी हैं। बच्चों के बीच संतरा बांटने के दौरान दोनों आपस में भी भिड़ गयी जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 


सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर पोखर टोला में शिक्षकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। बच्चों के बीच संतरा वितरण को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अगले दिन हाथापाई में बदल गया, जिसमें प्रधान शिक्षिका अहाना गुप्ता और सहायक/विशिष्ट शिक्षिका पुनीता कुमारी घायल हो गईं।


ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अरविंद कुमार स्कूल पहुंचे और वहां स्थलीय जांच की। उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में शिक्षकों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई। जांच में यह भी पाया गया कि प्रधान शिक्षिका ने विवाद का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जबकि विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। सहायक/विशिष्ट शिक्षिका पर उग्र व्यवहार, मारपीट और अमर्यादित भाषा के प्रयोग के आरोप सही पाए गए।


जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय BEO डुमरा कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ अलग से आरोप पत्र भी जारी किए जाएंगे।

टैग्स