ब्रेकिंग
60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार

बिहार की बिटिया ने बढ़ाया मान: राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में सीतामढ़ी की कल्याणी ने जीता गोल्ड, सांसद ने घर पहुंचकर दिया ₹25 हजार का इनाम

सीतामढ़ी की कल्याणी ने लुधियाना में आयोजित 10वीं जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर उनके घर पहुंचे और ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत विश्वनाथपुर गांव की होनहार बेटी कल्याणी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर सीतामढ़ी ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। कल्याणी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने के लिए सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर उनके घर पहुंचे और ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।


लुधियाना, पंजाब में आयोजित 10वीं जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप 2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कल्याणी ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और जिले में खुशी का माहौल है।


कल्याणी की उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद सांसद ने विश्वनाथपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर खिलाड़ी और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कल्याणी को सम्मानित करते हुए ₹25 हजार की राशि प्रदान की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। कल्याणी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और उचित सुविधाएं मिलें तो वे देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।


परिजनों और ग्रामीणों ने सांसद के इस सम्मान के लिए आभार जताया। कल्याणी की सफलता ने विश्वनाथपुर गांव सहित पूरे सीतामढ़ी जिले को गौरवान्वित किया है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कल्याणी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतेंगी। कल्याणी को बिहार के मुख्यमंत्री ने भी बधाई दी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता