ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सीतामढ़ी में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के तुरंत बाद बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया रोड शो

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद सीतामढ़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रोड शो किया। जिसमें हजारों भाजपा समर्थकों ने भाग लिया। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

नित्यानंद का रोड शो
बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में यह रोड शो भाजपा जिला कार्यालय सिमरा से शुरू हुआ और राजोपट्टी, मेहसौल चौक होते हुए जानकी स्थान तक पहुँचा।


जानकी स्थान पहुंचकर नित्यानंद राय ने सीता मैया के दर्शन किए। मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो में हजारों लोग भाजपा का झंडा लेकर शामिल हुए। 


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, बथनाहा विधायक अनिल कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनज़र सीतामढ़ी से डुमरा तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, मंदिर परिसर में भी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया था।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता