ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

SITAMARHI: JDU की बाइक रैली में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

सीतामढ़ी में जदयू की बाइक रैली के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हथियार खुलेआम लहराया गया। यह वीडियो बिहार की कानून-व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठा रहा है।

बिहार
हथियार का प्रदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान है। वायरल यह वीडियो जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की बाइक रैली का है। जिसमें बाइक के पीछे एक युवक हथियार लहराते नजर आ रहा है। जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। 


सीतामढ़ी में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गयी। इससे पहले जदयू की बाइक रैली निकाली गई। जिसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जदयू जिला अध्यक्ष शादाब अहमद खान के साथ उनके बुलेट पर पीछे बैठा युवक खड़े होकर खुलेआम हवा में हथियार लहराता दिख रहा है। 


जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास तक हथियार का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। खुलेआम हथियार लहराना ना केवल राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष को घेरने का मुद्दा मिल गया है। विरोधी दलों ने बिहार सरकार और जदयू पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वही कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 




रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता