ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

शिक्षकों की DM अभिलाषा शर्मा ने ली 'क्लास', हंसते-हंसाते सीखा दिए बड़े-बड़े पाठ

SITAMARHI : सीतामढ़ी में डीएम साहिबा की क्लास सजी। क्लास के स्टूडेंट बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर बने। इस मौके पर अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बिल्कुल ही सहज और सरल तरीके से शिक्षकों

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में डीएम साहिबा की क्लास सजी। क्लास के स्टूडेंट बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर बने। इस मौके पर अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बिल्कुल ही सहज और सरल तरीके से शिक्षकों को बड़े-बड़े पाठ पढ़ा दिए। इस मौके पर वे कुशल टीचर और उम्दा ट्रेनर की भूमिका में नजर आयीं।


मौका था शिक्षकों के एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा भी पहुंची थी। इस मौके पर उन्होनें शिक्षकों को पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन दिया। उन्होनें कार्यशाला में मौजूद प्रधानाचार्यों और नोडल शिक्षकों को बताया कि कैसे हम नवीनतम तकनीकों के सहारे शिक्षा में प्रभावकारी बदलाव ला सकते हैं।उन्होनें कहा कि बच्चे तभी आधुनिक तकनीक और डिजिटल तकनीक का लाभ सहजता से उठा सकते है ,जब उस स्कूल का टीचर भी आधुनिक तकनीक का ज्ञान रखता हो।उन्होंने कहा कि सकरात्मक सोच द्वारा ही हम कुछ नया और विशेष कर सकते हैं।


डीएम ने जिले के बाजपट्टी के एक स्कूल की चर्चा करते हुए कहा कि कैसे उस विद्यालय में उन्नयन बिहार के तहत बच्चे स्मार्ट क्लास में स्मार्ट बन रहे हैं।बच्चों को पहले से ज्यादा मार्क्स आ रहे हैं वहीं पहले से अटेंडेंस भी दोगुना हो गया है। उन्होंने बाजपट्टी के आबिदपुर प्राथमिक विद्यालय की चर्चा करते हुऐ कहा कि कैसे विद्यालय के शिक्षक,शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और बच्चों ने मिलकर उस छोटे से स्कूल में बड़ा बदलाव ला दिया है, जो आज दूसरे के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता