ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

RJD ने नेशनल हाइवे पर रोपा धान, नीतीश सरकार के दावों को बताया झूठा

SITAMARHI : सीतामढ़ी-सुरसंड सड़क की हालत जर्जर हो गयी है।पहली ही बरसात में सड़क समुंदर बन गयी है। सड़क पर घुटनों भर पानी जमा हो गया है। सड़क की दुर्दशा के खिलाफ आरजेडी ने अनोख

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी-सुरसंड सड़क की हालत जर्जर हो गयी है।पहली ही बरसात में सड़क समुंदर बन गयी है। सड़क पर घुटनों भर पानी जमा हो गया है। सड़क की दुर्दशा के खिलाफ आरजेडी ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर धान रोपा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।




राजद कार्यकर्ताओं ने सीतामढ़ी-सुरसंड मुख्य पथ पर धान रोप कर बिहार की जदयू और बीजेपी सरकार का विरोध किया। सीतामढ़ी के बरियारपुर में सड़क पर समुंदर जैसे हालात बने हुए हैं। सड़क की स्थिति पूरी तरह नारकीय हो गई है। सड़क पर घुटना भर से अधिक पानी जमा है।


युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष रौशन यादव के नेतृत्व में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान रोप कर 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाए। उन्होनें कहा कि बीजेपी और जदयू ने सत्ता में आने से पहले विकास का जो वादा किया वो झूठा निकला।


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एनडीए के पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा ने गांव को गोद में लिया था लेकिन आज हालात ये हैं कि नेशनल हाईवे के बरियारपुर के पास बड़ा सा गड्ढा सड़क पर बना हुआ है। जिसमें पानी जमा होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं कई गाड़ियां रोजाना इस गड्ढे में फंस रही हैं । कई बार लोग इस सड़क पर बने जलनुमा गड्ढे फसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता