ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

लॉकडाउन का असर, सीतामढ़ी से 7 दशक बाद खुली आंखों से दिखी हिमालय की चोटी

SITAMARHI : सीतामढ़ी में लॉकडाउन की वजह से वाहनों के परिचालन पर लगी रोक के कारण आई पर्यावरण में शुद्धता के कारण सीतामढ़ी में प्रकृति की एक सुंदर और मनोरम तस्वीर सामने आई है.

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में लॉकडाउन की वजह से वाहनों के परिचालन पर लगी रोक के कारण आई पर्यावरण में शुद्धता के कारण सीतामढ़ी में प्रकृति की एक सुंदर और मनोरम तस्वीर सामने आई है.  नेपाल की सीमा से सटे बिहार के सीतामढ़ी जिले के कई हिस्सों से अब पर्वतराज हिमालय की चोटियां साफ साफ दिखने लगी हैं.

कोरोना महामारी में लोगों का घर से बाहर निकलना तकरीबन बंद है. लिहाजा वायु प्रदूषण का स्तर बेहद कम हो गया है .पर्यावरण इतना स्वच्छ हो गया है कि बगैर किसी दूरबीन के सीतामढ़ी के कई हिस्सों के लोग हिमालय की चोटियाां देख पा रहे हैं. हिमालय की चोटी दिखने की एक तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि हिमालय पर्वत सीतामढ़ी से दिखने लगा है. वैसे कई लोगों द्वारा ये कहा जा रहा है कि यह हिमालय पर्वत है तो वहीं दूसरे कई अन्य लोग इसे नेपाल की दूसरी पर्वत श्रेणी बता रहे हैं. 

 सीतामढ़ी के लोग अपने ऊंचे छतों से सीधा दूसरे देश नेपाल में स्थित पहाड़ को देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि प्रदूषण में आई कमी की वजह से नेपाल में पर्वतराज हिमालय की पूरी श्रृंखला़ सीतामढ़ी से सीधे दिख रही है. सीतामढ़ी के बुजुर्गों का कहना है कि कई दशक पहले सीतामढ़ी से हिमालय पहाड़ दिखता था, क्योंकि सीतामढ़ी भारत नेपाल सीमा पर स्थित आखिरी जिला होने से नेपाल के काफी पास है. लेकिन कुछ वर्षों से हिमालय पर्वत का दिखना समाप्त हो गया था. कोरोना महामारी के बीच हुए लॉकडाउन के कारण पर्यावरण इतना साफ हो गया है कि हिमालय पर्वत लोगों को अपने घर के छत दिखने लगा है. इस बारे में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि हिमालय की चोटी पुपरी के बलहा तक के इलाके से साफ साफ दिख रही है, ये बेहद सुखद नजारा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता