ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

BIHAR NEWS : गणपति पूजा पंडाल में बवाल, विधायक गायत्री देवी और पूर्व विधायक रामनरेश यादव बाल-बाल बचे

BIHAR NEWS : बिहार के सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां विधायक के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

sitamarhi mla gayatri devi
sitamarhi mla gayatri devi
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Sitamarhi mla gayatri devi : बिहार के सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां विधायक के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम तहकीकात में लग गई है। 


जानकारी के अनुसार,सीतामढ़ी जिले में गणपित पूजा के दौरान पंडाल में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस घटना में परिहार की विधायक गायत्री देवी और उनके पति रामनरेश यादव बाल-बाल बच गए हैं। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। अब जांच -पड़ताल जारी है। 


बताया जा रहा है कि, बाबा परिहार ठाकुर मंदिर परिसर में आयोजित गणपति पूजा उत्सव पंडाल में रविवार रात जमकर मारपीट हुई।इसके साथ ही फायरिंग की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है। 


वहीं, मारपीट के बाद पूजा पंडाल में अफरा तफरी माहौल कायम हो गया। यह घटना विधायक गायत्री देवी एवं उनके पति पूर्व विधायक रामनरेश यादव के मौजूदगी में हुई। इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए। रविवार की शाम किसी बात को लेकर पूजा समिति के कुछ सदस्यों एवं अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला को किसी तरह शांत करा लिया गया था। 


इसके बाद रात में विधायक गायत्री देवी एवं उनके पति पूर्व विधायक रामनरेश यादव पूजा पंडाल में आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद विधायक व पूर्व विधायक, पूजा समिति के सचिव प्रीतम कुमार प्यारे व अन्य लोगों के साथ पंडाल से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले एवं उसके कुछ अन्य साथियों ने मिलकर प्रीतम की जमकर पिटाई कर दी। जिससे प्रीतम गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


बताया गया है कि बीच बचाव करने के दौरान पूर्व विधायक रामनरेश यादव को भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने बताया कि घटना को बाहरी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिहार और बेल थाना मौके पर पहुंची। 


इधर, सूचना पर एसडीपीओ 2 आशीष आनंद सीएचसी पहुंचकर विधायक व पूर्व विधायक से मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि नही हुई है। पूजा समिति के सदस्यों व बाहरी लोगों के बीच मारपीट में एक जख्मी हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रण में है।