ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: भाजपा नेता के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक

सीतामढ़ी के बथनाहा में बदमाशों ने भाजपा नेता विकास झा के भाई विक्रम झा को गोली मार दी। हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
इलाके में दहशत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे बेखौफ बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय के मुख्यालय प्रभारी विकास झा के भाई विक्रम झा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल विक्रम झा को आनन-फानन में सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने विक्रम झा को सिर और शरीर पर निशाना बनाकर गोली मारी। घटना के समय विक्रम झा अपने कोचिंग सेंटर से लौट रहे थे। गोलीबारी की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।