ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सीतामढ़ी में मनाया गया RJD का स्थापना दिवस, पूर्व विधायक अबु दोज़ाना समेत अन्य नेता रहे मौजूद

SITAMARHI : राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस समारोह को सीतामढ़ी जिले में भी मनाया गया. इस मौके पर पार्टी के पूर्व विधायक अबू दुजाना समेत अन्य नेता मौजूद रहे. सभी नेताओ

 सीतामढ़ी में मनाया गया RJD का स्थापना दिवस, पूर्व विधायक अबु दोज़ाना समेत अन्य नेता रहे मौजूद
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस समारोह को सीतामढ़ी जिले में भी मनाया गया. इस मौके पर पार्टी के पूर्व विधायक अबू दुजाना समेत अन्य नेता मौजूद रहे. सभी नेताओं ने उसकी स्थापना दिवस के मौके पर केक काटकर जश्न मनाया. साथ ही साथ वर्चुअल तरीके से आज के समय में लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संबोधन भी सुना.


राजद के 25वें स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक अबु दोज़ाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'पार्टी आज रजत जयंती समारोह मना रही है. सिरदला और सीतामढ़ी के लोगों को मैं बधाई देता हूँ. जो दूर-दूर से इस विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये हैं. राजद गरीबों की पार्टी है और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है. पार्टी आगे भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इसी पद्चिन्हों पर चलने का काम करेगी."


अबू दोजाना ने आगे कहा कि राजद पार्टी के लिए गर्व की बात है कि हम सभी आज पार्टी के स्थापना का सिल्वर जुबली दिवस मना रहे हैं. ख़ास बात ये भी है कि राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है. उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर सिरदला और सीतामढ़ी जिले की जनता से मिलने आएंगे. जैसा कि उन्होंने आज के कार्यक्रम में कहा है. 


इस कार्यक्रम के दौरान राजद के सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष छत्तीसदास, जिला परिषद् श्रीनाथ, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू, साजिद हुसैन, अभिषेक, सोनू, मनोज, चंद्रजीत,  हरिओम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के अन्य नेता भी कार्यक्रम में मौजूद थे.