ब्रेकिंग
ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

सीतामढ़ी में बाढ़ ने मचाई तबाही, बांके नदी पर बने पुल का पाया पानी के तेज बहाव में गिरा

SITAMARHI: सीतामढ़ी में आई बाढ़ में पुल का पाया गिर गया जिसके कारण कई गांव का संपर्क मुख्यालय से भंग हो गया है। वहीं वाहनों का आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। घटना पुरन्दाहा राजबाड़ा

सीतामढ़ी में बाढ़ ने मचाई तबाही, बांके नदी पर बने पुल का पाया पानी के तेज बहाव में गिरा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में आई बाढ़ में पुल का पाया गिर गया जिसके कारण कई गांव का संपर्क मुख्यालय से भंग हो गया है। वहीं वाहनों का आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। घटना पुरन्दाहा राजबाड़ा से दलकावा नरकटिया इंदरवा आने वाली मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है। जहां अधवारा समूह के बांके नदी में बना पुल का बीच का पाया पानी का तेज बहाव के चलते गिर गया।


ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा जाने का मुख्य सड़क है और पाया गिर जाने से वाहनों के आवागमन में टेम्पो आने जाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अचानक बिना जानकारी के कोई बड़ी गाड़ी ले गया तो बड़ी घटनाएं घट सकती है। उधर बसतपुर गांव के समीप टुटा हुआ डायवर्सन सातवें दिन बंद रहा। 


आम लोगों को जरूरत का सामान खरीदने में परेशानी हो रही है। वही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो गया है। लोग जैसे तैसे कठिनाई सह कर प्रखंड मुख्यालय जाने में मजबूर हैं। बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पुरन्दाहा राजबाड़ा गांव से दलकावा जाने वाले पथ में पुल का पाया गिर जाने की सुचना प्राप्त हुई है, जिला के वरीय पदाधिकारी को अवगत करा चुके हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता