ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

सीतामढ़ी में सड़क पर अचानक मिलने लगा चांदी, चुनने के लिए लोगों की लगी भीड़

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी के एक गांव में इन दिनों चांदी की बारिश होने लगी. सुबह होते ही गांव के बच्चे, बुढ़े, जवान समेत महिलाएं भी सड़क किनारे चांदी चुनने में जुट गए.&nbsp

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी के एक गांव में इन दिनों चांदी की बारिश होने लगी. सुबह होते ही गांव के बच्चे, बुढ़े, जवान समेत महिलाएं भी सड़क किनारे चांदी चुनने में जुट गए. 


मामला सीतामढ़ी के भारत नेपाल स्थित सीमा से सटे सुरसंड के टावर चौक से बड़ाही गांव तक की है. जहां 2 किलोमीटर तक सड़क पर बुनिया चांदी बिखरा पड़ा मिला. सुबह होते ही आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोग रोड पर बिखरे चांदी को चुनने में जुट गए.


यह पूरा मामला चांदी तस्करी से जुड़ा है. भारत नेपाल सीमा से तस्कर आधी रात को बैग में भरकर सोना-चांदी और चांदी-सोना के बिस्कुट समेत कई सामानों की अवैध रूप से तस्करी करते हैं.  आसपास के लोगों का कहना है कि रात को तस्करी के दौरान ही  चांदी ले जाने के क्रम में चांदी का बैग फट गया होगा जिसके कारण पूरे 2 किलोमीटर तक चांदी बिछा हुआ है. बुनिया चांदी उत्तम किस्म का चांदी माना जाता जो 100 प्रतिशत शुद्ध चांदी होता है.  


आपको बता दें कि सीमा की सुरक्षा में एसएसबी के जवानों को लगाया गया है, लेकिन आरपास के लोगों का आरोप है कि एसएसबी के जवान पैसे की आड़ में बड़े पैमाने पर इस एरिया से तस्करी करवाते हैं. 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता