ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शोBihar News: महावीर मंदिर से पटना साहिब तक...12 बड़े धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा BMP के हवाले, गृह विभाग का बड़ा आदेश...छात्रा के प्यार में दीवाने हुए गुरुजी: जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड की देने लगे धमकी... टंकी पर चढ़कर घंटों किया 'शोले' वाला ड्रामातेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, एक्स पर शेयर की पुरानी तस्वीर; जानिए.. क्या बोले बिहारी बाबू?धरती के भगवान की करतूत!: पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराने गई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हार्ट में स्टेंट डालने का आरोप बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शोBihar News: महावीर मंदिर से पटना साहिब तक...12 बड़े धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा BMP के हवाले, गृह विभाग का बड़ा आदेश...छात्रा के प्यार में दीवाने हुए गुरुजी: जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड की देने लगे धमकी... टंकी पर चढ़कर घंटों किया 'शोले' वाला ड्रामातेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, एक्स पर शेयर की पुरानी तस्वीर; जानिए.. क्या बोले बिहारी बाबू?धरती के भगवान की करतूत!: पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराने गई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हार्ट में स्टेंट डालने का आरोप

बिहार बंद में बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 35 नामजद समेत 3000 अज्ञात पर केस; CCTV से पहचान कर 15 गिरफ्तार

Bihar Band Violence Case: बिहार बंद के दौरान सीतामढ़ी में हुए उपद्रव, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान...

बिहार बंद में बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 35 नामजद समेत 3000 अज्ञात पर केस; CCTV से पहचान कर 15 गिरफ्तार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Band Violence Case: NEET पेपर लीक के विरोध में शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद के दौरान सीतामढ़ी में हुए उपद्रव, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. डुमरा थाना में 35 नामजद और करीब 3000 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अब तक 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है.


पुलिस के अनुसार, शनिवार को छात्रों के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी के आदेश पर पुलिस बल की तैनाती शंकर चौक पर की गई थी. प्रदर्शन के दौरान छात्रों का जत्था शंकर चौक से समाहरणालय की ओर बढ़ा. इसी दौरान बड़ी संख्या में अन्य लोग भी भीड़ में शामिल हो गए.


प्राथमिकी के मुताबिक, समाहरणालय परिसर के पास पहुंचने के बाद करीब 3000 लोगों की भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाया गया. समाहरणालय के बाहर लगाए गए सरकारी योजनाओं से जुड़े बैरिकेड और होर्डिंग, ट्रैफिक पुलिस के पोस्टर तथा नगर निगम के डस्टबिन समेत कई सामानों में तोड़फोड़ की गई. कुछ स्थानों पर आगजनी किए जाने का भी आरोप है.


सीसीटीवी और वायरल वीडियो से हो रही पहचान

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू की. फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. इसी जांच के आधार पर पुलिस ने अब तक 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है.


गिरफ्तार आरोपितों में बथनाहा थाना क्षेत्र के खैरवी निवासी गौरव कुमार और गौतम कुमार, गाढ़ा थाना क्षेत्र के धनखी निवासी प्रशांत प्रियदर्शी, रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी सर्वेश कुमार और पुपरी थाना क्षेत्र के आवापुर निवासी मोहम्मद ऐहतेशाम शामिल हैं.


इसके अलावा पुनौरा थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी मोहम्मद अमानत, मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी निवासी आकीब अली और मोहम्मद अब्दुल्ला अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है.


डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर टोला निवासी मनीष कुमार और सुहई निवासी नितेश कुमार के साथ सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अमन कुमार को भी पुलिस ने पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपितों में बेला थाना क्षेत्र के धनहा तिवारी टोला निवासी विकास कुमार और सन्नी कुमार भी शामिल हैं.


पुलिस ने बैरगनिया के मूल निवासी और वर्तमान में नाहर चौक के पास रहने वाले रोहित कुमार तथा पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर परोरी गांव निवासी दिवाकर कुमार को भी गिरफ्तार किया है.


3000 अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी पुलिस

डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ करने, आगजनी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर प्राथमिकी में दर्ज करीब 3000 अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी है.


सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.