ब्रेकिंग
नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टनीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में घुसकर सोनिया देवी नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार
बिहार में बेलगाम अपराधी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। बदमाशों का मन इतन बढ़ गया है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर ही खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


मृतका की पहचान उपेंद्र सिंह की पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है। घटना रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा की है जहां हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। महिला को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या क्यों की गयी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना का पता लगाने में जुटी है। मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जाता है कि सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर 40 वर्षीय सोनिया देवी, पत्नी उपेंद्र सिंह को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता