ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

सिपाही बनने से पहले ही गिरफ्तार हो गए 21 कैंडिडेट, फर्जीवाड़ा वाले रैकेट में थे शामिल

PATNA : बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुधवार को भी 21 फर्जी कैंडिडेट को पकड़ा गया. ये सभी फर्जी कैडिडेट कागजात जांच के दौरान पकड़े गए, जिसके बाद सभी क

सिपाही बनने से पहले ही गिरफ्तार हो गए 21 कैंडिडेट, फर्जीवाड़ा वाले रैकेट में थे शामिल
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुधवार को भी 21 फर्जी कैंडिडेट को पकड़ा गया. ये सभी फर्जी कैडिडेट कागजात जांच के दौरान पकड़े गए, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

इन सभी कैंडिडेट ने लिखित परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वरों को बैठाया था. इनके चेहरे और फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो पाया तो इनसे पूछताछ की गई. थोड़ी सख्ती के बाद सभी ने स्वीकार्य कर लिया कि उन्होंने लिखित परीक्षा में सॉल्वरों को बैठाया था. 

जिसके बाद सभी कैंडिडेट को गर्दनीबाग थाने की पुलिस के हवाले करते हुए केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है.  पकड़े गये अभ्यर्थियों में मुजफ्फरपुर के अनीश कुमार, भागलपुर के दिलखुश कुमार, नालंदा जिले के धर्मवीर कुमार, भागलपुर के फैसल आलम, छपरा जिले के अभिनव कुमार बैठा, जहानाबाद जिले के नीरज कुमार, भागलपुर के सोनू, सारण के राहुल, रोहतास के सर्वजीत, गया के बिजेंद्र, मुंगेर के सिद्धार्थ, बक्सर के हरेंद्र कुमार, बांका के सुधांशु कुमार, पटना  के सुदामा कुमार, नालंदा के देवकुमार, खगड़िया जिले के सुनील कुमार और वीडियो कुमार खगड़िया शामिल हैं.