ब्रेकिंग
पटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर लगेगी औपचारिक मुहर14 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, रिटायर्ड आर्मी जवान को उम्रकैद की सजा; बीयर में सल्फास पिलाकर ले ली थी जानगजब: रिश्वतखोर परिवहन प्रवर्तन अवर निरीक्षक को SP ने जेल भेजा, हवालात से निकलते ही विभाग ने निलंबन तोड़कर दुबारा उसी जिले में पोस्टिंग दी...‘दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है..’, बंगला विवाद पर रोहिणी आचार्या का तीखा पलटवारJEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएंपटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर लगेगी औपचारिक मुहर14 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, रिटायर्ड आर्मी जवान को उम्रकैद की सजा; बीयर में सल्फास पिलाकर ले ली थी जानगजब: रिश्वतखोर परिवहन प्रवर्तन अवर निरीक्षक को SP ने जेल भेजा, हवालात से निकलते ही विभाग ने निलंबन तोड़कर दुबारा उसी जिले में पोस्टिंग दी...‘दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है..’, बंगला विवाद पर रोहिणी आचार्या का तीखा पलटवारJEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

ग्राहक बनकर पुलिस ने किया रेड: मधेपुरा में सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 14 महिला-पुरुष

सिंहेश्वर में पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन के तहत देह व्यापार के आरोप में 14 लोगों को हिरासत में लिया। ग्राहक बनकर की गई छापेमारी में कई अहम सबूत बरामद हुए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के आरोप में 11 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सिंहेश्वर–बिरैली सड़क, रोड नंबर 18 के पास की गई, जहां लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।


बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा चलाए जा रहे ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार के निर्देश पर यह छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन में एनजीओ बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र, मधुबनी का भी सहयोग लिया गया। छापेमारी की रणनीति बेहद गोपनीय रखी गई थी। तीन डीएसपी समेत पुलिस टीम के कई जवान पहले ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे और फिर अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की भनक लगते ही मौके पर मौजूद युवतियां खेतों की ओर भागने लगीं, लेकिन महिला और पुरुष पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को खदेड़कर पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। साथ ही एक पल्सर एनएस बाइक (BR 43 AA 3103) को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में एसटीएफ की भी भूमिका बताई जा रही है। छापेमारी में एएसपी प्रवेंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन समेत कई पुलिस पदाधिकारी और दर्जनों जवान शामिल थे। पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।