ब्रेकिंग
Bihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नामBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नामBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतन

BIHAR NEWS : शौचालय टैंक की सफाई के दौरान 3 की मौत, दम घुटने से गई जान

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से एक ही परिवार की तीन लोंगो की मौत हो गई है। इस घटना के बाद स

BIHAR NEWS : शौचालय टैंक की सफाई के दौरान 3 की मौत, दम घुटने से गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से एक ही परिवार की तीन लोंगो की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पुरे परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है। इसके साथ ही आसपास के लोग भी मृतक के घर के पास जमा गो गए हैं। घटना की सुचना नजदीकी थाने कि पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले में शौचालय की टँकी में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की मौत हो गया। इसके बाद काफी लोगों कि भीड़ घटनास्थल के पास लग गई है। इन्हीं में से किसी ने इस घटना कि सुचना पुलिस टीम को दी। उसके बाद घटना कि सुचना प्राप्त कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह पूरा घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव की है। 


बताया जा रहा है कि, पुनिल यादव अपने घर मे शौचालय की पानी टंकी साफ करने के लिए उसके अंदर गया था। तभी दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी भी टंकी के अंदर गई तो उसकी भी मौत हो गई। वहीं, जब पुनीत यादव के सारु ने दोनों को टंकी के अंदर देखा तो वह भी उसके अंदर गया.जहां उसकी भी मौत हो गई। 


इधर, इस पुरे घटनाक्रम को लेकर बताया जा रहा है कि विषैला गैस होने की वजह से तीनों की मौत हुई है। इस घटना के बाद मौके पर जगदीशपुर थाना कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। वही घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।