ब्रेकिंग
रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी

Bihar News: शूटर ने नीलगाय को मारने के लिए किया फायर, घास काट रही बच्ची को लगी गोली

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में नीलगाय को मारने के लिए शूटर द्वारा चलाई गई गोली, वहां घास काट रही बच्ची को जाकर लग गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल हुई बच्ची

Bihar News: शूटर ने नीलगाय को मारने के लिए किया फायर, घास काट रही बच्ची को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में नीलगाय को मारने के लिए शूटर द्वारा चलाई गई गोली, वहां घास काट रही बच्ची को जाकर लग गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल हुई बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढिया असाधर गांव की है।


घायल बच्ची की पहचान डढिया असाधर गांव निवासी मो. वकील की 12 साल की बेटी तबस्सुम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर नीलगायों को मारने के लिए रविवार को शूटर्स को बुलाया गया था। इसी दौरान जब एक शूटर ने नीलगाय को निशाने पर लेकर गोली चलाई, नीलगाय तो वहां से भाग गई लेकिन गोली दूर बैठकर घास काट रही बच्ची को लग गई।


गनीमत की बात रही कि गोली बच्ची की जांघ में जाकर लगी, वरना बच्ची की जान चली गई होती। आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है।


बता दें कि इस इलाके के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान हो गए हैं। फसल के बार बार नुकसान होने के बाद किसानों ने जिला प्रशासन से नीलगायों से निजात दिलाने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिले में नीलगायों के मारने का अभियान शुरू किया है।