ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

शिवहर: लिफ्ट में फंसे तीन मासूम बच्चे, अग्निशमन की टीम ने किया रेस्क्यू

शिवहर जिला पंचायत संसाधन केंद्र के लिफ्ट में फंसे तीन मासूम बच्चों को अग्निशमन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते कार्रवाई से टला बड़ा हादसा।

Bihar
बड़ा हादसा टला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के जिला पंचायत संसाधन केंद्र शिवहर में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन मासूम बच्चे लिफ्ट में फंस गए। ये सभी आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राए हैं जो खेल-खेल में लिफ्ट के अंदर चले गए थे। अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई, जिससे बच्चे अंदर ही बंद हो गये।


अग्निशमन टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।


अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि बच्चे खेलते-खेलते लिफ्ट में चले गए थे और उन्होंने बटन दबा दिया, जिससे लिफ्ट ऊपर-नीचे जाने लगी। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी के चलते लिफ्ट बीच में फंस गई। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।


स्थानीय लोगों की उमड़ी भीड़

घटना की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सभी ने बच्चों के सकुशल बाहर आने पर राहत की सांस ली। फिलहाल लिफ्ट को जांच के लिए सील कर दिया गया है और मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

शिवहर: लिफ्ट में फंसे तीन मासूम बच्चे, अग्निशमन की टीम ने किया रेस्क्यूशिवहर: लिफ्ट में फंसे तीन मासूम बच्चे, अग्निशमन की टीम ने किया रेस्क्यू


शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स