ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

शिवहर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

शिवहर के पुरनहिया अंचल में निगरानी विभाग ने दाखिल-खारिज के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को ट्रैप किया।

bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की मानो कसम ही खा ली है। यही कारण है कि निगरानी की कार्रवाई के बावजूद ये लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बिहार के शिवहर जिले से सामने आई है जहां विजिलेंस की टीम ने एक और घूसखोर को दस हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। 


शिवहर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरनहिया अंचल के राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए ट्रैप किया गया।


जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी दाखिल-खारिज के काम के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।


गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

शिवहर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार